Durg News-दुर्ग जिले में ग्राम गनियारी में करीब डेढ़ साल पहले हुई दादी-पोती की दोहरी हत्या के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है. आईजी ने खुलासा किया कि अवैध संबंध के चलते चुमेन्द्र निषाद ने साथी पंकज के साथ मिलकर दादी-पोती की हत्या कर दी थी.,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है.
Murder mystery solved after 18 months-छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 18 महीने से अनसुलझे दादी-पोती दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का युवक से प्रेम संबंध था. इसी दौरान आरोपी की सगाई किसी दूसरी लड़की से हो गई. जब यब बात पीड़िता को पता चली तो उसने अपनी सहेलियों से कहा कि वह आरोपी और उसके परिवार को बर्बाद कर देगी. इसी आशंका से डर आरोपी ने अपना अफेयर उजागर होने के डर से गर्लफ्रेंड और उसकी दादी की बेहरमी से हत्या कर दी. आरोपी चुमेन्द्र ने अपने शराब तस्करी के साथी पंकज और एक अन्यसाथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.
18 महीने पहले हुई थी वारदात
यह वारदात 6 मार्च 2024 की रात पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में हुई थी. 62 वर्षीय रजवती बाई साहू और उनकी पोती सविता साहू का शव घर के भीतर खून से लतपथ पड़ा मिला था. दोनों की हत्या गला रेतकर की गई थी. मामले की जांच में पुलिस ने पारिवारिक विवाद या रंजिश की आशंका जताई थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाई और करीब 62 संदिग्धों से पूछताछ की. इसके बाद अहमदाबाद और रायपुर में संदिग्धों के ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट भी कराए थे.



